news-details

अमेठी पुलिस ने सीखी सांकेतिक भाषा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर नवीन पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें ‘ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ’ के विशेषज्ञों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मूक-बधिर लोगों की शिकायतों को आसानी से समझना और उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करना है। पुलिसकर्मियों को इशारों के माध्यम से संवाद करने के तरीके बताए गए, जिससे जरूरतमंद लोगों को अपनी बात रखने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस कार्यालय के कर्मचारी शामिल रहे। एसपी ने कहा कि सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण मूक-बधिर लोगों की समस्याएं समझने में उपयोगी साबित होगा।