news-details

अमेठी में शिक्षकों का सितंबर वेतन अटका

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के चलते परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का सितंबर महीने का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। जिले में पांच हजार से अधिक शिक्षक हैं, जबकि वेतन और एरियर भुगतान का काम देखने के लिए केवल दो संबद्ध कर्मचारी हैं। कार्यालय में सात पद सृजित हैं, लेकिन कोई नियमित कर्मचारी तैनात नहीं है। शिक्षक वेतन की जानकारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कार्यालय कर्मियों के अनुसार तकनीकी कारणों से वेतन में देरी हुई है और मंगलवार को बिल ट्रेजरी में लगाया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी का पक्ष नहीं मिल सका।