news-details

अमेठी में मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  नगर में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष छत्रपति शाहू महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई।बी एस पी,बामसेफ और अम्बेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा और छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। बौद्ध परंपरा के अनुसार सामूहिक त्रिसरण पंचशील के बाद विचार गोष्ठी हुई। विचार गोष्ठी में छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन और उनके सामाजिक सुधार के कार्यों पर चर्चा के साथ कोटि कोटि नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी ने शाहू जी महाराज के सपनों को साकार करने का काम किया है। उन्होंने 11दिसम्बर2002को अमेठी संसदीय क्षेत्र को छत्रपति शाहूजी महाराज के नाम से जिला बनाया था।बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि समता, समानता और वंचितों के अधिकारों के प्रवर्तक छत्रपति शाहू जी महाराज का पूरा जीवन सामाजिक सुधारों का पर्याय रहा है। उन्होंने अपने राज्य में 26जुलाई1902को शूद्रों के लिए पचास फीसदी आरक्षण लागू करके भारत में आरक्षण व्यवस्था की नींव डाली। वंचितों को बराबरी के अधिकार प्रदान किए। छत्रपति शाहूजी महाराज के अधूरे कार्यों को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब ने पूरा किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता लालजी विश्वकर्मा ने भारतीय मुद्रा पर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का नाम और फोटो प्रकाशित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का पूरा जीवन समता और समानता का प्रतीक और पर्याय रहा है। उन्होंने महिलाओं को भी बराबरी के अधिकार दिए। विचार गोष्ठी का संचालन अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार शास्त्री ने किया।बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक राम चन्द्र, विधानसभा संयोजक फ़ूल चंद्र बौद्ध,अम्बेडकर सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजेश अकेला, सह-संयोजक त्रिभुवन दत्त, हेमराज, ललित कुमार,जीत लाल मौर्य, पृथ्वी पाल, नरेन्द्र कुमार, हरीराम कोरी, बाबू लाल, एडवोकेट प्रमोद कुमार, श्याम कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।