news-details

अमेठी में कुलाबा समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदा सहायक खंड-41, अमेठी की कुलाबा समितियों के द्वितीय चरण के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन अधिनियम, 2009 के तहत होने वाले चुनाव में नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र 16 से 22 अक्टूबर 2026 तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया 26 से 30 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। चुनाव चिह्नों का आवंटन 2 नवंबर को किया जाएगा। मतदान 19 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।निर्वाचन सूचना के अनुसार, क्रमांक 1 से 35 तक की कुलाबा समितियों के लिए निरीक्षण भवन, जायस तथा क्रमांक 36 से 56 तक के लिए जिलेदारी द्वितीय कार्यालय, गौरीगंज में नामांकन की व्यवस्था की गई है।नामांकन पत्र निःशुल्क उपलब्ध होंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जमानत राशि 200 रुपये और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों को आवश्यक शपथ-पत्र और प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।