news-details

अमेठी में जलापूर्ति को लेकर शिकायतें बढ़ीं

You can share this post!


मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, जलापूर्ति के दिए निर्देश
जलापूर्ति की शिकायतें दूर करने को एक्सईन ने की बैठक 


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर/अमेठी। भीषण गर्मी में जल जीवन मिशन की ओर से जलापूर्ति की सेवाओं को ठीक रखने के लिए अभियंताओं के निरीक्षण का क्रम जारी है। जलशक्ति मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गर्मी के मौसम में सुबह, दोपहर और शाम को जलापूर्ति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने बस्ती जिले की जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक परियोजना से जलापूर्ति बंद मिलने पर उन्होंने फर्म और अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई और दो तीन के भीतर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने सबसे पहले हरसोईया ग्रामीण पेयजल योजना का निरीक्षण किया।इस परियोजना का काम मेसर्स जैक्सन -विश्व राज नाम की फर्म देख रही है।इस परियोजना में उच्च जलाशय के फर्श और चैम्बर के काम अपूर्ण पाए गए। नलकूप क्रियाशील है परंतु सीधे पम्पिंग के माध्यम से जलापूर्ति नहीं हो रही है।पाइप लाइन लीकेज है। प्रस्तावित 9.25किमी के सापेक्ष 8.84किमी पाईप लाईन का निर्माण हुआ है।450के सापेक्ष 380हाउस कनेक्शन दिए गए हैं।हाउस कनेक्शन चेक किए गए।हर घर को जलापूर्ति बंद मिली। दूसरी परियोजना -पचीसा ग्रामीण पेयजल योजना का काम फर्म उ प्र जल निगम देख रही है।शिरोपरि जलाशय, नलकूप, पम्प हाउस, वितरण प्रणाली और गृह संयोजन सभी क्रियाशील पाए गए हैं।हाउस कनेक्शन की नम्बरिंग नहीं की गई है। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने अधीनस्थ अभियंताओं और फर्म के प्रतिनिधियों को अवशेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करते हुए नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता योगेन्द्र प्रसाद, सहायक अभियंता देवेश चौधरी,अवर अभियंता अजीत कुमार,फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर रेहान राजपूत,कुल दीपक त्रिपाठी,टी पी आई के प्रतिनिधि आशीष राय उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं से नियमित जलापूर्ति को लेकर शिकायतें कम नहीं हो रही हैं।लोक निर्माण विभाग -एन एच की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग -931के चौड़ीकरण के कार्य के दौरान सड़क काटने से पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। विकास खंड अमेठी की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जंगलरामनगर में जलापूर्ति कई दिनों से बाधित है। विकास खंड भेंटुआ के कमासिन गांव में अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। विकास खंड भादर में घोरहा में संचालित ग्रामीण पेयजल योजना से भी जलापूर्ति ठप है। शाहगढ़ और संग्रामपुर विकास खंड से भी पानी की टंकियों से नियमित जलापूर्ति न होने और आपरेटरों की मनमानी की शिकायतें मिली हैं। अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार राव ने परियोजनाओं का काम देख रही कम्पनियों के प्रतिनिधियों और अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने कहा कि जिलाधिकारी ने बैठक में सुबह, दोपहर और शाम के समय नियमित जलापूर्ति के सख्त निर्देश दिए हैं। डी एम स्वयं भी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।जिन फर्मों  की लापरवाही सामने आएगी , उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तय है। सम्बंधित एरिया के सहायक अभियंता और अवर अभियंता भी जिम्मेदार माने जाएंगे।