news-details

अमेठी में फुटबॉल-कबड्डी ट्रायल की तारीख तय

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनपद में सीनियर पुरुष फुटबॉल और सब-जूनियर बालिका कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। फुटबॉल का ट्रायल 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 16 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। वहीं, बालिका कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 28 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।