
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी जिले में बिना नंबर प्लेट वाले डंपर लगातार सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। इन वाहनों की चपेट में आने से पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि परिवहन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले के गौरीगंज, अमेठी, अठेहा, जामो, मुसाफिरखाना और सुल्तानपुर रोड पर ऐसे डंपर दिन-रात बेरोकटोक दौड़ते हैं। नंबर प्लेट न होने के कारण हादसे के बाद इन वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और कई चालक मौके से फरार हो जाते हैं।पिछले एक सप्ताह में डंपर से जुड़ी कई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान गई है। हाल ही में अठेहा मार्ग पर एक बिना नंबर डंपर की चपेट में आने से मायावती नामक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।इसके अलावा जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भी एक डंपर की टक्कर से एक महिला की मौत हुई, जबकि कुछ दिन पहले एक बाइक सवार युवक भी इसी तरह के हादसे का शिकार हो गया।परिवहन विभाग का कहना है कि ऐसे वाहनों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अब तक 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही कई डंपरों को सीज भी किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है, जबकि सड़कों पर बिना नंबर के डंपरों का संचालन लगातार जारी है।