news-details

अमेठी के 3891 रसोइयों को बढ़ा मानदेय

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीएम पोषण योजना के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी), गौरीगंज में किया गया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।कार्यक्रम में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक और डीएम ने 12 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय का चेक और साड़ी वितरित कर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसके साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और कार्य के दौरान दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। ड्रेस की राशि भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है।इन योजनाओं का लाभ अमेठी के 1651 विद्यालयों में कार्यरत कुल 3891 रसोइयों को मिलेगा। अधिकारियों ने रसोइयों को बधाई देते हुए योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का आश्वासन दिया।