news-details

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, लेबनान में भी संघर्ष तेज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने ईरान के गोरुक और केश्म द्वीप स्थित रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और ड्रोन ठिकानों पर आत्मरक्षा में हमला किया है। अमेरिका के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में की गई। वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में इस्तेमाल किए गए एक एयरबेस को निशाना बनाया है। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के इस्तीफे की खबरों को राष्ट्रपति कार्यालय ने अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। इस बीच लेबनान में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में छह लोगों की मौत की खबर है, जबकि हिजबुल्लाह ने एक इजराइली ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। फ्रांस ने बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। अमेरिका और लेबनान के बीच युद्धविराम को लेकर कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं, लेकिन क्षेत्र में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।