news-details

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ड्रोन और मिसाइल हमलों का दावा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे ईरान के 4 अटैक ड्रोन को मार गिराया गया। इसके बाद गोरुक और केश्म आइलैंड पर मौजूद ईरानी रडार साइट्स को निशाना बनाकर हमला किया गया, ताकि आगे के संभावित खतरों को रोका जा सके।CENTCOM का कहना है कि ये रडार साइट्स समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा थीं। वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और सहयोगी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया है।अमेरिका का यह भी दावा है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से 6 को हवा में ही रोक दिया गया और एक अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंची। हालांकि, इन हमलों से किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हालिया कार्रवाई के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता काफी कमजोर हुई है, जबकि खुफिया रिपोर्टों में अभी भी उसके पास बड़ी मात्रा में मिसाइल भंडार मौजूद होने की बात कही जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।