news-details

अमेरिका-ईरान समझौते पर सहमति के संकेत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट पर लगी नाकाबंदी हटाने को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने की खबर सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है, हालांकि अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोल सकता है, जबकि बदले में अपने एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को खत्म करने पर चर्चा जारी है। इस बीच ईरान ने साफ किया है कि कोई भी बड़ा फैसला सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं होगा। वहीं इजराइल ने इस संभावित समझौते पर चिंता जताई है। दूसरी ओर, होर्मुज से एलएनजी जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने लगी है, जिससे वैश्विक बाजारों में राहत की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि तेल बाजार को सामान्य होने में अभी कई महीने लग सकते हैं।