
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका और ईरान ने लंबे समय से चले आ रहे तनाव और सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए शांति समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार देर रात डिजिटल माध्यम से इस समझौते को मंजूरी दी। समझौते के तहत दोनों देशों ने कई अहम मुद्दों पर सहमति जताई है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट को 60 दिनों के लिए खोलना, समुद्री नाकेबंदी हटाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी व्यवस्था बनाना शामिल है। ईरान ने भरोसा दिया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, जबकि अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने और ईरानी तेल निर्यात को फिर शुरू करने पर सहमत हुआ है। इसके अलावा ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर के फंड की योजना भी तैयार की गई है। समझौते में दोनों देशों ने एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल न देने और सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करने की बात कही है। अंतिम समझौते को 60 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मंजूरी दिलाई जाएगी।