news-details

अमेरिका-ईरान 60 दिन के युद्धविराम समझौते के करीब

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा समझौता होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सकता है, जिससे जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। बताया जा रहा है कि ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पर भी सहमत हो सकता है। इसके बदले अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी पाबंदियों में ढील देने और कुछ आर्थिक प्रतिबंध हटाकर ईरान को खुलकर तेल बेचने की अनुमति दे सकता है। रिपोर्ट के अनुसार समझौते में ईरान यह भरोसा भी देगा कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। साथ ही यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को सीमित करने और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार को हटाने पर भी बातचीत जारी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि समझौते का मसौदा लगभग तैयार है, जबकि ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज पर उसका नियंत्रण बना रहेगा।