
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शासन की सख्ती के बावजूद जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन बंद नहीं हो रहा है।बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं तक की मान्यता लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चला रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने विकास खंडों में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सही जानकारी नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी औचक निरीक्षण कर स्कूलों को नोटिस जारी कर रहे हैं। विकास खंड भेंटुआ की गुंगवाछ ग्राम पंचायत में एक किमी की दूरी पर दो प्राइवेट स्कूल संचालित है। रामशंकर की ओर की गई शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जूनियर हाईस्कूल तक मान्यता प्राप्त गायत्री मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ और दस तक तक की कक्षाएं संचालित मिली।40छात्र छात्राएं पढाई कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए कक्षा नौ और दस का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। दोनों विद्यालयों में सभी शिक्षक प्रशिक्षित नहीं है।
न संसाधन न प्रशिक्षित शिक्षक,फिर भी चल रहे प्राइवेट स्कूल
विकास खंड में प्राइवेट स्कूलों में न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही प्रशिक्षित शिक्षक , मान्यता के पूरे मानक पूरे नहीं हैं, फिर भी प्राइवेट स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं, कुछ स्कूल ऐसे भी हैं। जिनकी मान्यता सिर्फ कक्षा पांच तक है, फिर भी जूनियर हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित कर रहे।इन स्कूलों के प्रबंधक नौकरी के नाम पर ऐसेबेरोज़गार युवकों और युवतियों से पढ़ाई करता रहें, जिन्होंने बी टी सी, डी एल एंड और बी एड नहीं किया है।