news-details

अम्बेडकर नगर में भारी भीड़ जुटाई, बसपा ने यूपी की राजनीति बदलने के संदेश दिए

You can share this post!

 

बसपा की बढ़ती ताकत से विरोधी बौखलाए,2027में रिपीट होगी बहन जी की सरकार -विश्व नाथ पाल

भाजपा और सपा छोड़ कर सैकड़ों लोग बसपा में शामिल हुए


 

PARDARSHI VIKASH NEWS अम्बेडकरनगर। 2022का विधानसभा चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहा है, जनाधार के मामले में अम्बेडकर नगर आज भी बहुजन समाज पार्टी का गढ़ बना हुआ है। मंगलवार को अम्बेडकरनगर विधानसभा की कटरिया याकूब नगर बाग में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने 2027के विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार यूपी में बहुजन समाज पार्टी  की सरकार बनाने का संदेश दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधानपरिषद में बसपा के नेता रहे पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा ने कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पुराने कार्यकर्ता मनोज वर्मा को विधानसभा प्रभारी के साथ 2027के चुनाव में बसपा का प्रत्याशी  घोषित किया। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी परिवारवाद का कत्तई समर्थन नहीं करती। भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था और सर्वसमाज का हित बसपा के लिए सर्वोपरि है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ताकत दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही है, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन के संदेश दे दिया है, इसीलिए पक्ष और विपक्ष के विरोधी लोग बसपा के खिलाफ तरह तरह की साज़िश कर रहे हैं। बसपा के वर्कर इन साजिशों से बिल्कुल भ्रमित नहीं है वे दूनी ताकत से बहन मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के दिन रात काम कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा के पक्ष में माहौल बनता देख पक्ष विपक्ष की नींद हराम हो गई है, तरह तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने अपने भाषण में बसपा की चार बार के शासन काल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। खराब कानून व्यवस्था,ग़रीबी , बेरोज़गारी , मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा यूपी की जनता सपा और भाजपा दोनों के शासन काल को देख चुकी है। उत्तर प्रदेश में कानून के राज, सुशासन और विकास के लिए जनता की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण में कांग्रेस, भाजपा से अधिक सपा को निशाने पर लिया और कहा कि सपा का पीडीए धोखा है।यह परिवार दल एलाइंस के अलावा और कुछ नहीं। पिछड़े वर्ग के नाम पर समाजवादी पार्टी ने सिर्फ एक परिवार के लोगों को ही सांसद बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने समाज के सभी वर्ग के लोगों और ओबीसी की सभी जातियों को एम एल ए,एम एल सी और एम पी बनाकर राजनीति में आगे बढ़ाया है। ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक मान सम्मान दिया है।जिसको न भरोसा हो वह गूगल से सर्च करके देख सकता है।

 

 

कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजे नारे,नीला मय हुआ अम्बेडकर नगर 

बी एस पी की क्या पहचान ,नीला झन्डा हाथी निशान,जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है,वोट से लेंगे सी एम,पी एम आरक्षण से एस पी डी एम,बी एस पी के वास्ते खाली कर दो रास्ते,रोजी रोटी दे न सके जो वह सरकार निकम्मी है,जो सरकार निकम्मी है वह है
सरकार बदलनी है --हाथी का बटन दबाना है, बी एस पी को सत्ता में लाना है --बी एस पी के वास्ते, खाली कर दो रास्ते --आदि पुराने नारों के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे समय डटे रहे। गर्मी और धूप भीड़ के सामने कमजोर साबित हुई।


बहुजन समाज पार्टी भारतीय संविधान के अनुसार चलने वाली देश की एक मात्र पार्टी है।देश में बसपा ने कभी भी पूंजीपतियों और धन्नासेठों से सहयोग नहीं लिया। सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी सरकार चलाई। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के आदर्शों पर काम कर रहे हैं।समाज के सभी वर्गों का हित हमारी प्राथमिकता है,जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागेदारी के फार्मूले पर हम सर्वसमाज को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
विश्व नाथ पाल


विरोधी दल पिछले लोकसभा चुनाव से ही बसपा के खत्म होने का दुष्प्रचार कर रहे हैं,9अक्टूबर2025की विशाल रैली में बहन मायावती जी ने सबकी हवा निकाल दी है।जब बसपा कमजोर है तो विरोधी दलों के पेट में दर्द क्यों बढ़ रहा है। सर्वसमाज का एलाइंस हमारे साथ है।2027में बहन मायावती जी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी और सर्व समाज के अच्छे दिन आयेंगे।दिनेश चन्द्रा,पूर्व एम एल सी/मुख्य मंडल प्रभारी