
Pardarshi Vikas News Amethi
संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती 14अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। गुरुवार को अम्बेडकर सेवा समिति की बैठक में रामलीला मैदान अमेठी में भव्य समारोह के आयोजन को कार्ययोजना तैयार की गई।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि 14अप्रैल का दिन सर्वसमाज के लिए महापर्व है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने समाज की महिलाओं को बराबर का अधिकार देने के साथ सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार देकर भारतीय लोकतंत्र को दुनिया में गौरव और सम्मान दिलाया।
बैठक में 14अप्रैल को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती पर झांकियां निकालने वाले झांकी अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर केन्द्रीय समिति को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन अध्यक्ष डॉ उदयराज राव ने किया। बैठक की अध्यक्षता छेदीलाल पासवान ने की।
बैठक में राम चन्द्र सरस,राम चन्द्र, राजेश अकेला, श्याम लाल, त्रिभुवन दत्त, ललित कुमार, इश्तियाक अहमद,शिव प्राण कुमार, श्याम कुमार,किसुन पाल,नंद लाल, शैलेन्द्र चक्रवर्ती,अजेन्द्र राव, दयाराम,सोनू, राकेश, विजय कुमार,राम बहादुर सरोज आदि मौजूद रहे।