
पारदर्शी विकास न्यूज़ तिंदवारी /बांदा।तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलोना स्थित पावन बजरंगबली धाम में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 150 मरीजों की आंखों का गहन परीक्षण किया गया।निःशुल्क चश्मा वितरणरू जांच के बाद आंखों की कमजोरी से जूझ रहे 84 जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशनरू परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 12 मरीजों को चिन्हित कर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट भेजा गया, जहां उनका पूरा इलाज मुफ्त कराया जाएगा। पूर्व विधायक दलजीत सिंह की अनूठी पहलरू 12 वर्षों से लगातार जारी है सेवा शिविर में मौजूद चिकित्सकों और आयोजकों ने बताया कि तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा जनसेवा की यह अनूठी मिशाल पिछले 12 वर्षों से निरंतर पेश की जा रही है। उनके प्रयासों से प्रत्येक महीने की 5 और 17 तारीख को इस तरह के निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे गरीब और असहाय मरीजों को नई रोशनी मिल रही है।बजरंगबली धाम में आयोजित इस शिविर के सफल संचालन में ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व विधायक दलजीत सिंह की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और मांग की कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित होते रहने चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर के पास ही इलाज मिल सके।