news-details

अलीगढ़ नासा पुल के पास तालाब में गिरा ई-रिक्शा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राजेपुर थाना क्षेत्र के अलीगढ़ नासा पुल के निकट शनिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे तालाब में गिर गया। हादसे में चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया।जानकारी के अनुसार, बुढ़िया भेड़ा गांव से कई सवारियां ई-रिक्शा में बैठकर राजेपुर बाजार जा रही थीं। अलीगढ़ नासा पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को बचाने और ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ई-रिक्शा से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन तालाब में जा गिरा।हादसे में बुढ़िया भेड़ा निवासी सुमित की चार वर्षीय बेटी अनामिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।