
Pardarshi Vikas News Lucknow
अलीगंज स्थित असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष आराधना आयोजित की गई, जिसमें करीब 120 श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। आराधना की शुरुआत अंकुर के भावपूर्ण गीत ‘लकड़ी पे लटका नासरी देने को जिंदगी’ से हुई, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इसके बाद ‘जो क्रूस पे जाती है वो मेरी राह है’ और ‘जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है’ जैसे भजनों की प्रस्तुति भाई रोहित, बहन स्नेहा, प्रिया और अंजलि ने दी। प्रारंभिक प्रार्थना भाई उपेंद्र ने कराई, जबकि बहन जया, अर्पण और शशांक ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। पादरी मॉरिस कुमार ने यीशु मसीह के सलीब पर कहे गए सात वचनों का मार्मिक वर्णन किया। बहन वर्तिका के निर्देशन में लघुनाटिका ने सभी को भावुक कर दिया। अंत में बीमार लोगों के लिए विशेष प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।