
संजीव भारती/वेद प्रकाश
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार ने अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, नर्सिंग होम, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराया जा रहा है।संयुक्त टीमों ने लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और अन्य जिलों में अभियान चलाकर सैकड़ों संस्थानों की जांच की। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कई कोचिंग सेंटरों और प्रतिष्ठानों को सील किया गया। कानपुर में 32 और गाजियाबाद में 62 संस्थानों पर कार्रवाई हुई।सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण संचालित या फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विशेषज्ञों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्रावासों का भी सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग उठाई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।