news-details

अकाउंटेंट ने फंदा लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मड़ियांव इलाके में 49 वर्षीय अकाउंटेंट हरि मोहन त्रिपाठी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मुतक्कीपुर स्थित बालाजी इन्क्लेव निवासी हरि मोहन रविवार तड़के करीब 3:30 बजे घर में फंदे से लटके मिले। पत्नी और बेटियों ने उन्हें तुरंत आईआईएम रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।परिजनों के अनुसार, हरि मोहन पहले एक पान मसाला कंपनी में अकाउंटेंट थे, लेकिन फिलहाल बेरोजगार चल रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।सूचना मिलने पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।