news-details

अक्षय तृतीया पर सेवा कार्य

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। केसरवानी वैश्य महिला नगर सभा ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लक्सा स्थित मिशन अस्पताल के सामने सेवा शिविर लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। भीषण गर्मी में खिचड़ी, शर्बत, नींबू पानी, जलेबी, फ्रूटी, पेठा, केला, बिस्कुट और मठ्ठी का वितरण किया गया। सभा की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अन्नदान सेवा को सफल बनाया। ठंडे पेय पदार्थों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कार्यक्रम में सतरूपा, सलोनी, सुधा, सत्यभामा, स्नेहलता, मंजू, अर्चना, सुधा केशरी, भारती, पल्लवी, गीता, बॉबी, ज्योति, प्रीति, मिथिलेश, खुशबू, वर्षा और सुनीता सहित कई महिलाओं का योगदान रहा। अध्यक्षा वंदना केसरी और महामंत्री सारिका केसरी ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल हुआ और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।