news-details

अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार, ज्वेलरी बुकिंग तेज

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसे लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और शोरूमों में खरीदारी तेज हो गई है। खासकर महिलाओं में ज्वेलरी, कपड़े और घरेलू सामान की खरीदारी को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है।

किनारी बाजार, राजामंडी, संजय प्लेस समेत प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोने-चांदी के आभूषणों की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। ज्वेलर्स के अनुसार शादी सीजन शुरू होने और शुभ मुहूर्त होने के कारण मांग बढ़ी है। दुकानों पर नए डिजाइन और आकर्षक कलेक्शन ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, मेकिंग चार्ज में छूट और नई वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन लोग शादी, वाहन खरीद, गृह प्रवेश और सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं।

शहर में इस दिन 1000 से अधिक शादियों का अनुमान है। मैरिज होम, होटल और रिसॉर्ट पहले से बुक हैं। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी तेजी है। करीब 200 कार और 500 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी तय बताई जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।