
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी
अजय राय ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत जीवन को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पत्नी जसोदा बेन को सम्मान नहीं दे रहे, जो महिलाओं के सम्मान के विपरीत है। अजय राय ने पत्नी रीना राय के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मांग की कि प्रधानमंत्री अपने अगले काशी दौरे पर जसोदा बेन को साथ लेकर आएं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जब अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दिया जा रहा, तो महिलाओं के सम्मान की बात करना उचित नहीं है।