news-details

अजमेर में पूर्व सरपंच समेत 4 की जिंदा जलाकर हत्या की आशंका,

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास एक स्कॉर्पियो में पूर्व सरपंच, उनकी मां, पत्नी और भांजी सहित चार लोगों के शव जली हुई हालत में मिले। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है।मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां एवं पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी तथा भांजी महिमा के रूप में हुई है। तीन शव स्कॉर्पियो के अंदर मिले, जबकि सुरज्ञान देवी का अधजला शव पास के खेत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि परिवार कांग्रेस से जुड़ा हुआ था।जानकारी के अनुसार पूसी देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जिस रास्ते पर वाहन मिला वह अस्पताल के रास्ते से अलग था। पुलिस को घर से खून के निशान, ईंटें और खून लगी माचिस भी मिली है। साथ ही घर धुला हुआ पाया गया, जिससे शक और गहरा गया है।जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी की सीटें फोल्ड थीं, जिससे पुलिस को संदेह है कि वारदात पहले कहीं और हुई और बाद में शवों को वाहन में रखकर आग लगाई गई। पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।