news-details

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। सुबह करीब 5:30 बजे ब्लॉक के सामने फैक्ट्री एरिया में हिंदुस्तान लीवर में कार्यरत करीब 50 वर्षीय महिला सरस्वती पत्नी वीरेन्द्र को ड्यूटी जाते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर नगर रेफर कर दिया। महिला फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है।पुलिस के अनुसार घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। मौके पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।