news-details

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर विभिन्न दलों ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लोकमाता राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में विभिन्न राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के योगदान को याद किया। इस दौरान सभी दलों ने उनके जीवन से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक संदेशों पर प्रकाश डाला।भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति, धर्म, सुशासन और लोककल्याण की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।प्रकाश पाल ने कहा कि जिस प्रकार अहिल्याबाई होलकर ने समाज के उत्थान और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण के लिए कार्य किया, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में जुटे हैं।