news-details

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर धनगरवंशी समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और जयकारों के बीच श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पहुंचे, जहां समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज और संस्कृति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में मंदिरों के निर्माण और धार्मिक स्थलों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय संस्कृति, वेद, पुराण और आध्यात्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी महान विभूतियों की जयंती मनाने से नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इटावा में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज को एकजुट करने वा