news-details

अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को नई दिशा दी: मायावती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं बहन मायावती ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन और अपार श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और नारी शक्ति,पाल समाज और देश वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि देश में न्यायप्रिय, धर्मनिर्पेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक के रूप में प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर जी की जयन्ती पर शत्-शत् नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित । भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्त्रोत है। आज उनकी जयन्ती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाए।