
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में कई बार बिजली कटौती होने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। लगातार आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने बिजली विभाग से रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लोड बढ़ने और तकनीकी कारणों से कटौती की स्थिति बन रही है।