news-details

अघोषित बिजली कटौती पर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  भीषण गर्मी में जिले में अघोषित बिजली कटौती की समस्या को दूर करने के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद ने लिखा है कि अमेठी की जनता अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है। किसान, नौजवान,व्यवसाई, गृहणियां, बच्चे सभी परेशान हैं।रात में बिजली कटौती से छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।लाइट न रहने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बाधित है।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि बिजली कटौती रोकने के लिए सांसद ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और अधीक्षण अभियंता से वार्ता भी की है। उन्होंने कहा कि  भीषण गर्मी के इस दौर में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बार-बार बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी उमस और गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर अमेठी में विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। सांसद किशोरी लाल शर्मा जी ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं।क्षेत्र की जनता ने सांसद जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल जनप्रतिनिधि नहीं,बल्कि हर परिवार के सुख-दुख के सहभागी हैं, जो हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।