news-details

अग्निवीर का बैरक में मिला शव, तीन दिन से था लापता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित सिखलाई रेजिमेंट में एक अग्निवीर का शव बैरक में फंदे से लटका मिला। अग्निवीर तीन दिन से लापता था। खाली बैरक से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान पंजाब के बरनाला जिले के भगतगढ़ निवासी 22 वर्षीय जसनप्रीत के रूप में हुई है। वह फतेहगढ़ की सिखलाई रेजिमेंट की एडम बटालियन में तैनात था और मार्च में प्रशिक्षण के लिए यहां आया था।बुधवार को एमटीसी क्वार्टर की खाली बैरक से बदबू आने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैरक का दरवाजा खोलकर देखा तो जसनप्रीत का शव फंदे से लटका मिला।पुलिस के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि अग्निवीर ने बैरक की कुंडी अंदर से बंद कर फंदा लगाया था।फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव यूनिट अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।