news-details

अग्निकांड के बाद सीएम योगी का आगरा दौरा निरस्त, समीक्षा बैठक भी टली

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 23 जून का आगरा दौरा निरस्त कर दिया गया है। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद सीएम के साथ अन्य मंत्रियों का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। प्रस्तावित दौरे में मुख्यमंत्री को आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करनी थी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। मंडलायुक्त कार्यालय में साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के इंतजाम किए गए थे। सीएम योगी को लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा और नए कार्यों की योजना पर चर्चा करनी थी। बैठक में कई मंत्री भी शामिल होने वाले थे। कार्यक्रम निरस्त होने के बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा फिलहाल टल गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम के दौरे को लेकर की गई तैयारियों को रोक दिया है।