news-details

अड्डा 24x7 की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ वाराणसी। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली अग्रणी संस्था अड्डा 24x7 की नई शाखा का भव्य शुभारंभ वाराणसी में किया गया। यह शाखा दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ शिक्षा मंडल के सामने शुरू की गई है।उद्घाटन अवसर पर गुरुग्राम स्थित हेड ऑफिस से आए रीजनिंग और जीएस के विशेषज्ञ शिक्षकों ने फैकल्टी मीट के दौरान छात्रों को परीक्षा तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स और रणनीतियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।संस्था की ओर से बताया गया कि यहां किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।रीजनिंग गुरु सौरभ सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, विशेषकर आज के AI और प्रतिस्पर्धा के दौर में अधिक मेहनत और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है।