
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई का पुनर्गठन एवं 2026-27 सत्र के लिए नवीन दायित्वों की घोषणा समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में आरएसएस के जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक, मुख्य वक्ता पद्मश्री उमाशंकर पांडेय तथा विभाग प्रमुख विज्ञा मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी पूनम श्रीवास्तव ने प्रक्रिया पूर्ण कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की।घोषणा के अनुसार डॉ. नवीन पांडेय को नगर अध्यक्ष और रामेन्द्र शर्मा को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं नगर उपाध्यक्ष, सह मंत्री, संयोजक एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के दायित्व भी अन्य पदाधिकारियों को सौंपे गए।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन विस्तार, छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।