news-details

अब और तेज दौड़ेगी यूपी-112…

You can share this post!


कुशीनगर पुलिस को मिले 7 नए बाइक वाहन

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर में आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने यूपी-112 आपातकालीन सेवा में शामिल किए गए 07 नए दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नए बाइक वाहनों के शामिल होने से अब पुलिस टीम भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरी गलियों और दूरदराज ग्रामीण इलाकों तक पहले से कहीं अधिक तेजी से पहुंच सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे आपात कॉलों पर प्रतिक्रिया समय कम होगा और लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी डायल-112 सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।यूपी-112 का मूल मंत्र “त्वरित पुलिस आपके द्वार” अब इन नए वाहनों के जरिए और मजबूत होता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इससे शहरी ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिसिंग व्यवस्था अधिक चुस्त और प्रभावी बनेगी।