news-details

आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों को अब आवेदन की स्थिति जानने और आवश्यक संशोधन कराने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश कार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।सूचना निदेशक ने यह भी बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन सका है, उनके लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पत्रकार अपने-अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।कुशीनगर के सहायक निदेशक सूचना ने जनपद के सभी पत्रकारों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए जिला सूचना कार्यालय से संपर्क बनाए रखें। नया पोर्टल शुरू होते ही इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि सभी पात्र पत्रकार इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकें।