
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आशियाना क्षेत्र में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें मृतका की पहचान निशा शर्मा के रूप में हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।