news-details

आरपीआई का शक्ति प्रदर्शन, महिला सशक्तिकरण पर जोर

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. रामदास आठवले ने शनिवार को लखनऊ दौरे के दौरान महिला कार्यकर्ता सम्मेलन और चुनाव प्रबंधन कार्यशाला को संबोधित किया। केसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित महिला सम्मेलन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाएं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी परिसर स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन और चुनाव प्रबंधन कार्यशाला में संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने संविधान और मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी ने इसे आगामी चुनावों से पहले संगठनात्मक ताकत और तैयारी का प्रदर्शन बताया।