news-details

आरक्षण दिवस पर याद किए गए छत्रपति साहू जी महाराज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। आरक्षण दिवस पर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी सभागार में आरक्षण के तीन धुरंधर महानायकों को याद किया गया श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रथम छत्रपति शाहू महाराज जिन्होंने स्वतंत्रता के पूर्वी आरक्षण की शुरुआत की दूसरे महान नायक डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी जिन्होंने आजादी के बाद संविधान बनाया और संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की तीसरी महानायक बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी जिन्होंने हर वर्ग के लिए महिलाओं के लिए भी आरक्षण को लागू किया यह तीनों महानायक पूजा है महान है उनके विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष कांग्रेस अफसाना शाह ने कहा हमें उनकी राहों पर चलना चाहिए बार एसोसिएशन बांदा के पूर्व अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला जी यादव एडवोकेट ने कहा आज हमारे नेता राहुल गांधी की जनगणना के लिए आरक्षण को सशक्त बनाने के लिए आक्रामक है तथा इसे लागू करना चाहते हैं डाक्टर के पी सेन ने विस्तार से आरक्षण पर प्रकाश डाला संजय गुप्ता पूर्व अध्यक्ष ने कहा हमें जाति जनगणना के बाद आरक्षण समुचित लागू किए जाने हेतु संघर्षरत रहना है कार्यक्रम में शिवाकांत शर्मा  पूर्व शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता शिव बली सिंह चिन्ना राजपूत रवि शंकर धुरिया कृष्ण गोपाल धुरिया  अशोक वर्धन कांड सैयद वारिस अली इस्लाम हरिश्चंद्र बाजपेई शब्बीर सौदागर लालू प्रसाद अश्वनी  कुमार रामेश्वर यादव गुफरान शाह सुखदेव गांधी आदि सम्मिलित रहे।