
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जायस। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) के जायस परिसर में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीन नवनिर्मित छात्रावासों का उद्घाटन किया। सुभाष चंद्र बोस, होमी भाभा और विद्यासागर छात्रावासों में कुल 956 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। निदेशक आचार्य हरीश हिरानी ने बताया कि छात्रावासों की क्षमता क्रमशः 304, 302 और 350 विद्यार्थियों की है। उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के विकास, आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।