
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता मोईद अहमद ने आरएसएस और सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक, नई शिक्षा नीति और लखनऊ कोचिंग हादसे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार सुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था में विफल रही है। मोईद अहमद ने आरएसएस के वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के न्याय के लिए आंदोलन जारी रखेगी।