news-details

आरएन पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Prayagraj

सेमरी स्थित आरएन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा श्रद्धा सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश पांडेय ने आगे की पढ़ाई निःशुल्क कराने की घोषणा की। श्रद्धा का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है।

विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सिद्धि शुक्ला, स्तुति जायसवाल और आदित्य साहू ने 94 प्रतिशत, मयंक मिश्रा, रुद्र उपाध्याय, सुमित पटेल व अंश पांडे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुष्का पांडे और सौरभ नंद ने 92 प्रतिशत, जबकि ऋषभ मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों और अभिभावकों का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया। छात्रों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक बृजेश पांडेय, डायरेक्टर राजेश पांडेय, प्रिंसिपल अंजलि पुरवार समेत शिक्षक मौजूद रहे। वहीं छात्र तन्मय सिंह को हिंदुस्तान ओलंपियाड नेशनल में प्रथम रैंक मिलने पर लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।