news-details

आरआरपीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  मंगलवार को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में पौधरोपण अभियान-2026 के अंतर्गत वन महोत्सव के अवसर पर "पौधरोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। अतः प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।मुख्य वक्ता डॉ.अर्जुन प्रसाद पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, पौधरोपण डॉ.अनूप कुमार सिंह ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए सभी को प्रेरित किया।  कार्यक्रम के अंत में डॉ.उमेश सिंह, विभागाध्यक्ष भूगोल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।