news-details

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ दिबियापुर,औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कन्हई का पुरवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उसकी मां लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। अभिषेक दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का सहारा था। उसके पिता भी अस्वस्थ हैं और परिवार की जिम्मेदारियां उसी पर थीं।परिजनों के अनुसार, मां के इलाज और घर की आर्थिक परेशानियों को लेकर वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। गुरुवार देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।