
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जीवन रक्षा के साथ विकास उपलब्धियों को सुरक्षित रखना और आर्थिक नुकसान कम करना भी जरूरी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और पर्यावरणीय क्षरण से बढ़ते जोखिमों का उल्लेख करते हुए रोकथाम, तैयारी और संस्थागत क्षमता में निवेश बढ़ाने की अपील की। डॉ. मिश्रा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बहु-आपदा पूर्व चेतावनी प्रणालियों और आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आपदा के बाद पुनर्निर्माण की अग्रिम योजना तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भी बल दिया।