news-details

आपसी सौहार्द के साथ मनायें मोहर्रमः डीएम

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार 17 जून से 26 जून 2026 तक जनपद के विभिन्न मार्गों से मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, झाड़ी-कटान कराई जाए। ताजियों की ऊंचाई मानक के अनुरूप रखी जाए। विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर खुले/लटके विद्युत तारों को ठीक कराए। जल संस्थान द्वारा जुलूस मार्गों पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए एवं पाइपलाइन लीकेज ठीक कराए जाएं। केन नदी के किनारे ताजिया विसर्जन हेतु गड्ढे खोदकर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांदा को दिए। लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक सीमा में रखी जाए। जुलूस पारंपरिक रूप से एवं परंपरागत ढंग से ही निकाले जाएं। संबंधित सभी विभागों के अधिकारी जुलूस मार्गों का भ्रमण कर अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का प्रतीक है। पर्व बिना किसी भेदभाव एवं विघ्न के संपन्न कराया जाए।