news-details

आपरेशन चक्रव्यूह -पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो।  शुक्रवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जामो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए चलाए जा रहा आपरेशन चक्रव्यूह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप निरीक्षक दलजीत सिंह  द्वारा मय फोर्स के दौरान तीन नफर वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जगदेव पुत्र रामदुलारे उम्र लगभग 45 वर्ष ,सोनू पुत्र रामदुलारे उम्र 25 वर्ष  और नकछेद पुत्र लाले उम्र 35 वर्ष निवासीगण  ग्राम गड़रियन का पुरवा मजरे हरगांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस द्वारा आगे की  करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।