
मनोज बाजपेयी ने ‘गांधी माय मदर’ की शूटिंग की
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर के आनंद बाग चौराहे पर बुधवार को महात्मा गांधी पर बन रही फिल्म ‘गांधी माय मदर’ की शूटिंग हुई। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। तीन दिन चलने वाली शूटिंग का बुधवार को पहला दिन था। शूटिंग की जानकारी मिलते ही अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के बीच लोगों ने दूर से शूटिंग देखी।फिल्म के एक दृश्य के लिए आनंद बाग चौराहे पर पुराने दौर के दंगे जैसा सेट तैयार किया गया। सड़क किनारे कपड़ों में आग लगाई गई और मशीनों से धुआं छोड़ा गया। कलाकारों ने धुएं और आग के बीच कई टेक दिए। निर्देशक के निर्देश पर सीन को बार-बार दोहराया गया।शूटिंग में पुराने दौर का माहौल दिखाने के लिए विंटेज कारों और जीप का इस्तेमाल किया गया। चौराहे के आसपास बने पुराने मकानों ने भी फिल्म के दृश्य को वास्तविक रूप देने में मदद की। शूटिंग के दौरान पूरा इलाका कुछ समय के लिए फिल्मी सेट में बदल गया। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं।