news-details

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर
क्षेत्र के मौहर मार्ग पर अतरैया मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के खैरी गांव निवासी रोहित कुमार (23) बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अतरैया मोड़ के पास सामने से आ रहे मौहर निवासी महेश कुमार की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।